फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बीमा योजना में लापरवाह बैंकों के खिलाफ होगी आरसी जारी:मंडलायुक्त

विज्ञापन
समीक्षा बैठक में बोलते मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय ने समीक्षा बैठक में बताया कि वर्ष 2019 में फसल बीमा योजना के अंतर्गत पंजीकृत आवेदनों के सापेक्ष बैंकों की लापरवाही के कारण कृषकों को फसल बीमा का लाभ प्राप्त नहीं हो सका एवं उन्हें करीब 24.6 करोड़ की क्षति हुई। इस पर मंडलायुक्त ने बैंकों के खिलाफ आरसी जारी कर उक्त धनराशि की वसूली करने के निर्देश दिए । वह शुक्रवार शाम कलक्ट्रेट सभागार में विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बाढ़ व अतिवृष्टि की आपदा से निपटने के लिए बचाव व राहत कार्यों के प्रबंधन की समीक्षा की, इसमें उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए कि बाढ़ से पूर्व नदियों में जमे सिल्ट/बालू को हटा लिया जाए, किसी भी एक स्थान पर बालू को एकत्रित न होने दें। दैवी आपदा की समीक्षा करते हुए उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (पुरुष) को निर्देश दिए कि सर्पदंश के ऐसे मामले जो रेफर किए गए हो एवं जिनमें पीड़ित को सहायता राशि का लाभ दिया गया हो उसकी सूची उपलब्ध कराएं। सीएमओ, नगर पालिका के ईओ व जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि डेंगू के लक्षण एवं संक्रमण को रोकने के लिए प्रचार साहित्य के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं जिला पंचायत राज अधिकारी सोर्स रिडक्शन गतिविधियों की प्रतिदिन रिपोर्टिंग करें, जिन विद्यालयों में सफाई कर्मियों द्वारा स्वच्छता कार्य में लापरवाही की जा रही है उन सफाईकर्मियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने कहा कि जिन गोशालाओं में भूसा एवं चरही रखने की व्यवस्था नहीं है, उनमें मनरेगा की धनराशि से भूसा गोदाम एवं चरही का निर्माण कराया जाए। डीएम को निर्देश दिए कि अवैध कब्जों के मामलों में अनिवार्य रुप से कठोर कार्रवाई करें, साथ ही कार्रवाई की क्रास चेकिंग में हीलाहवाली होने पर संबंधित उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार, सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रजनीश राय, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे/ग्रामीण पेयजल लवकुश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीपी शुक्ला, जिला विकास अधिकारी केएन पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें