फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा विकास: दस साल पहले कटी सड़क से आज भी गुजर रहे लोग

विज्ञापन
महरौनी ब्लॉक के ग्राम जखौरा में कटी सड़क से निकलते ग्रामीण - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
महरौनी। क्षेत्र में विकास का दावा करने वालों को 10 साल पहले पानी से कटी सड़क आज भी आइना दिखा रही है। इस मार्ग पर भरे पानी के बीच से ग्रामीणों के अलावा बच्चे भी स्कूल जाने को विवश हैं। हैरत की बात यह है कि ग्रामीणों कि शिकायत के बाद भी अब तक इस सड़क को बनवाने की जहमत नहीं उठाई गई।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय से मात्र चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम जखौरा वासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। ग्रामीणों के मुताबिक अधिकारी इस क्षेत्र में आते नहीं और नेताओं को भी चुनाव में इस क्षेत्र में आने की याद आती है। चुनाव जीतने के बाद नेता इस इलाके में आने की जहमत नहीं उठाते हैं। बताया कि दिमान बाबा के पास सड़क को कटे हुए करीब दस वर्ष हो चुके हैं, लेकिन कटी सड़क की आज तक मरम्मत नहीं की गई है, इसके चलते ग्रामीण तो परेशान हैं ही हैं, विद्यालय खुलने के बाद से नौनिहाल भी इसी मार्ग से स्कूल जाने को मजबूर हैं। कई बार बच्चे पानी में गिर जाते हैं, जिससे उनके कपड़े और बस्ता भी भीग जाता है। बारिश के दिनों में सड़क पर कीचड़ युक्त पानी भरा रहता है, जिसमें दो पहिया वाहन चालक गिरकर चुटहिल हो जाते हैं।
विज्ञापन

सड़क कट जाने से खेती के काम के लिए वाहन निकालने में बहुत कठिनाई होती है। शासन द्वारा भरवा दिया जाता तो परेशानी दूर हो जाएगी। - राम सजीवन
सड़क कट जाने से यहां पर गहरी लंबी खाई हो गई है। बच्चों को स्कूल आने - जाने में कटी सड़क मुसीबत बन गई है। - नरेंद्र सिंह
गांव के बीचों बीच सड़क कटे हुए दस वर्ष हो गए है, लेकिन इसे आज तक नहीं भरवाया गया है। ग्रामीणों को निकलने में परेशानी हो रही है। -राजेंद्र सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें