ललितपुर। अब किसी भी थानेदार का सीयूजी नंबर डायल करने पर मदद के साथ ही सुरक्षा संबंधी जानकारियां भी दी जाएंगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए वूमेन पावर लाइन और नई सुरक्षा तकनीकी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सूचना एवं जन संपर्क विभाग ने यह नया प्रयोग किया है।
जिले के सभी थानेदारों के सीयूजी पर कॉल करने वालों को अब एक रिंग टोन सुनाई देगी, जिसमें महिलाओं की सुरक्षा के लिए वूमने पावर लाइन के 1090 नंबर की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, सुरक्षा की नई तकनीकी से विकास की नई अवधारणा रखी जा रही है।
युवा जोश, युवा सोच की पंक्तियों से शुरू होने वाली रिंग टोन के जरिए यह बतलाया जा रहा है कि वूमने पावर लाइन से जहां महिलाओं को सुरक्षा की आस बंधी है, वहीं सुरक्षा उपायों के प्रति नई तकनीकी को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह रिंग टोन पुलिस महकमे में चरचा का विषय बनी हुई है।