फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट में शामिल आरोपियों की सूची हो रही तैयार

Sat, 04 Aug 2018 01:38 AM IST
amarujala
विज्ञापन
rape, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले में नाबालिग किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करवाने और सेक्स रैकेट का खुलासा होने के बाद छापेमारी में जुटी पुलिस संचालिका के करीब तक पहुंच चुकी है। साथ ही सैक्स रैकेट में शामिल सफेदपोश नेताओं और रईशजादों की लिस्ट तैयार करनी शुरू कर दी है। उम्मीद है कि संचालिका की शीघ्र गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एक मोहल्ला निवासी नाबालिग किशोरी तीन जून की सुबह अपनी नानी के घर से पिता के घर के लिए निकली थी। तभी रास्तें में सेक्स रैकेट संचालिका रजनी साहू उर्फ राजकुमारी, ज्योती व  कार के चालक ने कार से उसका रास्ता रोक कर उसे घर छोड़ने की बात कहते हुए बैठा लिया था। रास्ते में संचालिका व उसके सहयोगियों ने नशीला पदार्थ पिला कर उसे बेहोश कर दिया। होश आने पर  किशोरी ने खुद को निर्वस्त्र पाया। इसके बाद राजकुमारी अपने साथियों के साथ उसे अपने घर ले गई। जहां एक महीने तक बंधक बनाकर उससे जिस्मफरोशी का धंधा करवाया। इसके बाद उसे शादी के लिए एक लाख रुपये में बेचने की जानकारी हुई तो वह मौका पाकर वहां से भाग निकली। रास्तें में राहगीरो की मदद से पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाबालिग लड़की की तहरीर पर रजनी उर्फ राजकुमारी, फूटा बंगला निवासी ज्योति व ग्राम मसौरा कलां निवासी सुरेंद्र तिवारी उर्फ सोनू एवं अज्ञात कार चालक पर गैंगरेप सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं पुलिस अब सैक्स रैकेट में शामिल हाईप्रोफाइल लोगों की कुंडली खंगालने में जुटी हुई है।  


पूर्व में भी हुई शिकायतें, लेकिन नहीं दिया ध्यान  
सेक्स रैकेट कांड में मुख्य आरोपी के रूप में सामने आई महिला रजनी साहू उर्फ राजकुमारी का मुहल्ले में भय व आंतक बना हुआ है। इस कारण कई बार मुहल्ले वासियों ने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे महिला की हिम्मत बढ़ती गई। इस दौरान अन्य जनपदों से महिलाओं व युवतियों को बुलाकर देह व्यापार के भी आरोप लगते रहे। पुलिस सूत्रों की मानें तो रजनी साहू को गिरफ्तार करने में जुटी पुलिस करीब तक पहुंच चुकी है और जल्द ही खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें