फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल

विज्ञापन
अपराध - फोटो : sample
विज्ञापन
तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत ग्राम बिगारी में थोड़ी सी जमीन के बैनामा कराने के विवाद के चलते चाचाओं ने एक अज्ञात युवक के साथ मिलकर अपने ही सगे भतीजे की कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मृतक की झांसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की भाभी की शिकायत पर एक अज्ञात सहित चार पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन

बिगारी निवासी सुक्के अहिरवार के चार पुत्र थे। बड़े पुत्र देवसिंह के दोनों लड़कों के नाम लगभग 25 25 डिसबिल जमीन थी। वह बिगारी में न रह कर कोटरा में निवास करते थे। देवसिंह का एक पुत्र अपने हिस्से की जमीन अपने सगे चाचा हरसिंह को विक्रय करना चाहता था। जिसके लिए उसने स्टांप पेपर भी खरीद लिए थे परन्तु बालकिशन उसमें अवरोध पैदा कर रहा था। इसी बात को लेकर उनमें आपस में विवाद हो गया था।
विवाद के चलते रविवार को रात सात बजे के लगभग बालकिशन, जितेन्द्र, राकेश और एक अन्य अज्ञात युवक ने शिवचरन लोधी की दुकान के सामने  मनोज और राजकुमार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी राजकुमार में सिर में घुस गई और वह मौके पर ही गिर गया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

ग्रामीण घायल अवस्था में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तालबेहट लाए। जहां राजकुमार की हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इस संबंध में मृतक की भाभी रानी पत्नी मनोज ने पुलिस को एक शिकायती देेकर सिंचाई के विवाद के चलते आरोपियों पर उसके देवर की निर्मम हत्या करने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने आरोपी बालकिशन पुत्र सुक्के, राकेश पुत्र सुक्के, जितेन्द्र पुत्र बालकिशन और एक अज्ञात युवक के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत कराया।

बॉक्स में
अधिकारियों ने किया मौके का निरीक्षण
तालबेहट। युवक की निर्मम हत्या की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक कैप्टन मिर्जा मंजर बेग और अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और प्रभारी निरीक्षक उदय भान गौतम को आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। मौके पर उन्होंने मृतक के परिजनों से घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें