फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई करा रहे किसान की मौत

Mon, 30 Nov 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर (ब्यूरो)। पाली थाना के ग्राम ठगारी में सिंचाई करा रहे एक किसान की मौत हो गई। परिजनों ने फसल बरबादी के कारण मानसिक तनाव से मौत होने की बात कही है।
विज्ञापन


ग्राम ठगारी निवासी किसान सूरज सिंह पुत्र हजारी लाल की बारह एकड़ जमीन है, जिस पर खेती करके वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार की शाम वह खेत पर सिंचाई कराने की बात कहकर निकल गया। रात करीब दस बजे पड़ोसी किसानों ने सूरज के अचेतावस्था में खेत पर पड़े होने की सूचना दी।

परिजनों ने उसे पाली अस्पताल में दिखाया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र महिपाल ने बताया कि उसके पिता पर किसान क्रेडिट कार्ड का साढ़े तीन लाख रुपए व साहूकार का करीब ढाई लाख रुपये कर्ज था।
विज्ञापन


इस बार खरीफ की फसल में 12 एकड़ में केवल दो बोरा उर्द निकले थे, जिस कारण उसके पिता मानसिक तनाव में थे। किसान की मौत की खबर पाकर कानूनगो व लेखपाल ने मौके का जायजा लिया। वहीं, मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें