ललितपुर। थाना बार पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना बार के ग्राम कठवरखैरा निवासी सेवंती पत्नी विजय कुशवाहा ने अदालत को बताया कि ग्राम टोड़ी बार निवासी विजय ने उसकी जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार करके रजिस्ट्री करा ली थी।
पीड़िता ने पहले इस मामले की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर थाना पुलिस ने ग्राम टोड़ीबार निवासी विजय, रामकुंवर, फूल सिंह, गडियागांव निवासी प्रभुदयाल और ग्राम खैरा निवासी बालकिशन के खिलाफ धोखाधड़ी करने व कूटरचित दस्तावेज तैयार के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।