संदिग्ध परिस्थिति में किसान की मौत
- फोटो : demo
तालबेहट (झांसी)। तालबेहट ब्लाक के ग्राम मुकटौरा निवासी एक किसान की खेत पर संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। किसान ने कुछ दिन पहले ही अपनी जमीन बेची थी।
मुकटौरा निवासी जानकी पुत्र रमल कुशवाहा खेती करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बृहस्पतिवार की रात मृतक प्रति खाना खाने के बाद खेत पर सोने चला गया था। शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक वह घर नहीं आया तब परिवार के लोग उसे तलाशने खेत पर गए। वहां उन्हें जानकी का शव पड़ा मिला। शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर मौके पर ग्रामीण जुट गए तथा उपजिलाधिकारी रत्नाकर मिश्र, सीओ कुंवर बहादुर सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मौके पर संदिग्ध परिस्थितियां मिलने पर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मृतक के पुत्र राम सिंह के अनुसार उसके पिता की मौत सदमे से हुई है। उसने बताया कि उसके पिता ने कुछ दिन पहले अपनी जमीन को गांव के एक व्यक्ति को बेच दी थी, उसके बाद से वह कुछ परेशान चल रहे थे।