फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरान में अवैध कटान की पकड़ी गई एक ट्रक लकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सागौन के अवैध कटान मामले में बैठाई गई जांच
विज्ञापन

देवरान में पकड़ा गया था लकड़ी का अवैध भंडारण
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। पिछले दिनों मड़ावरा वन क्षेत्र में पकड़ी गई सागौन की लकड़ी के मामले में जांच बैठा दी गई है। नामित अधिकारियों ने क्षेत्र में जांच प्रारंभ कर दी है। क्षेत्र में पेड़ों के ठूंठ की गणना की जा रही है, इससे मड़ावरा वन कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
वन विभाग के अफसर क्षेत्र में अवैध कटान व खनन की घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम हो रहे हैं। जिस तरह से एक के बाद एक मामले उजागर हो रहे हैं, उससे इस बात को बल मिल रहा है। पिछले दिनों मड़ावरा क्षेत्र में बड़ी मात्रा में सागौन की लकड़ी बरामद हुई थी। इसमें एक सपा नेता के करीबी रिश्तेदार का नाम जुड़ रहा था। बताया जा रहा है, यहां सपा सरकार के समय से लकड़ी का अवैध कटान चल रहा है जो अब पकड़ में आया है। जिसे मुख्य वन संरक्षक बुंदेलखंड जोन ने संज्ञान में लेकर जांच बैठा दी है। इसमें झांसी जिले के रेंजर अधिकारियों के साथ गौना, बार व महरौनी के रेंजरों को शामिल किया गया है। उन्होंने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच प्रारंभ कर दी है। चिह्नित वन वीटों में पेड़ों की ठूठ की गणना कराई जा रही है। इससे स्थानीय वन कर्मियों में खलबली मच गई है, उन्हें इस घटना में उनका नाम जुड़ने की चिंता सताने लगी है। बीते दिवस बार रेंज अंतर्गत ग्राम देवरान में एक ट्रक लकड़ी का अवैध भंडारण पकड़ा गया था। वन विभाग के उड़ाका दल व पुलिस ने इसे पकड़ा था। इसके बाद स्थानीय वन अफसरों को जवाब देते नहीं बन रहा है। उधर, वन रक्षक ह्देश चंद्र ने बार थाने में ग्राम देवरान निवासी भोले पुत्र बैजनाथ साहू के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है। तहरीर में कहा गया है कि आरोपी ने विभिन्न प्रजातियों के हरे पेड़ों को काटा और उसे तार लगाकर अवैध तरीके से भंडारण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालू खनन पर भी बैठी जांच
तालबेहट वन क्षेत्र के नदी, नालों में हो रहे बालू खनन के मामले में भी जांच बैठाई गई है। इसमें दो गैर जनपदों के डीएफओ को नामित किया गया है। इस टीम ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है।

की जा रही जांच
पवा क्षेत्र में बालू खनन के मामले में चीफ ने जांच बैठाई है। उन्होंने खुद सुनौरी, सरखड़ी व बिरधा में खनन की जांच की है।
आरएस यादव, एसडीओ वन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें