थाना कोतवाली अंतर्गत राजघाट स्थित वर्कचार्ज कालोनी निवासी रिंकी ने तहरीर में बताया कि जिला अशोकनगर अंतर्गत चंदेरी के ग्राम प्रानपुरा निवासी कलावती, सुरेश, छोटू और रामसिंह छह जून 2018 को उसके पिता को घर से ले गए और पिता की हत्या कर शव झाड़ियों में छिपा दिया था। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि उक्त मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।