फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैट्री चोर गिरोह का हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैट्री चोर गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े तीन आरोपी, दो फरार
कार, तीन तमंचे और आठ बैट्री बरामद
ललितपुर/तालबेहट।
जिले में मोबाइल टावरों से आए दिन हो रहीं बैटरी चोरी के मामलों में तालबेहट कोतवाली और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को मुठभेड़ करते हुए गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आठ बैटरियां, तीन अवैध तमंचे और कार बरामद की है।
पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने बताया कि नौ व दस अक्तूबर की रात चोरों ने तालबेहट के तेरई फाटक के पास लगे मोबाइल टावर से चोरों ने 22 बैट्री चोरी कर ली थीं। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता के निर्देशन में स्वाट टीम ने तालबेहट कोतवाली पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार को झररघाट के पास से मुखबिर की सूचना पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी यूपी 93 पी 5900 को रोका। स्कॉर्पियों में पांच लोग सवार थे। जिन्होंने गाड़ी रुकने के बाद उतरते ही पुलिस कर्मियों को जान से मारने की नीयत से फायर करना शुरू कर दिया। पुलिस के रोकने के बाद भी आरोपियों ने फायरिंग बंद नहीं की। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के साथ मुठभेेड़ करते हुए झांसी निवासी धनीराम उर्फ लल्लू ढीमर पुत्र गोरेलाल, राजू उर्फ ्राजकुमार श्रीवास पुत्र प्यारेलाल एवं जगदीश कुशवाहा पुत्र मूलचंद्र को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर दतिया मध्य प्रदेश के थाना उन्नाव बालाजी निवासी मम्मा उर्फ गोविंददास व झांसी के थाना मोंठ के ग्राम सेमरी निवासी लला यादव उर्फ चंद्रशेखर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों के पास से हथियार व चोरी की बैट्री एवं अन्य सामान बरामद कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कार की तलाशी के दौरान आठ बैटरियां बरामद हुईं हैं, जो बदमाशों ने अम्बाबाय मोबाइल टावर व भगवंतपुरा मोबाइल टॉवर से एक-एक बैटरी चोरी करने की बात स्वीकारी है। वहीं उनके पास से तालबेहट से चोरी की गई करीब 45 मीटर टेलीफोन का तार व आरोपी धनीराम के पास से एक तमंचा व दो कारतूस व एक खोखा, जगदीश के पास से एक तमंचा 315 बोर व 2 कारतूस बरामद किए हैं। घटना के खुलासे में सर्विलांस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह चोरी की बैट्रियों को कानपुर देहात के बारा व हाल निवासी उरई जनपद जालौन निवासी एक व्यक्ति को बेचा करते थे। यह कारोबारी चोरी की बैट्ररियों को काट कर खरीदता था। पकड़े गए बदमाशों ने भूपेंद्र को आसपास के क्षेत्रों में होने वाली बैट्री चोरी का बड़ा कारोबारी बताया है।
विज्ञापन


यह टीम रही शामिल
बैट्ररी चोरी के खुलाशे में कोतवाली तालबेहट के प्रभारी निरीक्षक शिवमोहन प्रसाद, उप निरीक्षक राममोहन चतुर्वेदी, आरक्षी रमेश शुक्ला, श्यामबाबू एवं स्वॉट टीम से प्रभारी शशांक राजूपत, आरक्षी पर्वत सिंह, चंद्रशेखर, अवधेश यादव व रविंद्र प्रताप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें