फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाएदारों पर चला बिजली विभाग का डंडा, 2

विज्ञापन
विज्ञापन
बकायेदारों पर चला बिजली विभाग का डंडा
विज्ञापन

28 कनेक्शन काटे, 24 मीटर बदले, 4.56 लाख रुपये राजस्व वसूला
अमर उजाला ब्यूूरो
ललितपुर। बिजली विभाग द्वारा बुधवार को शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, इसके तहत विद्युत टीम द्वारा मुहल्लों में लाखों रुपये के बकायेदार कुल 28 बिजली कनेक्शन काट दिए गए, जबकि दो दर्जन विद्युत मीटर बदले गए और करीब साढ़े चार लाख रुपये विद्युत राजस्व वसूला गया।
विज्ञापन

विद्युत विभाग द्वारा बुधवार को शहर के मुहल्ला अजीतापुरा, बड़ापुरा में अधीक्षण अभियंता परशुराम और अधिशासी अभियंता डीआर विमलेश के निर्देशन में सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया। इसमें बिजली टीम द्वारा पुराने मीटर बदलकर घरों से बाहर नए मीटर लगाए गए, साथ ही नए विद्युत कनेक्शन कर तत्काल उपभोक्ताओं के घरों के बाहर मीटर लगाए गए। विद्युत टीम द्वारा बकाया अदा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटना शुरू कर दिया, यह देखते ही मुहल्लों में हड़कंप मच गया। बुधवार को टीम द्वारा उपखंड अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में 11.26 लाख रुपये के बकाये पर कुल 28 बिजली कनेक्शन काटे गए, जबकि 4.56 लाख रुपये की बिजली राजस्व वसूली की गई। विभाग द्वारा बुधवार को कुल 26 मीटर भी बदले गए, इनमें चार मीटर नए कनेक्शन पर लगाए। चेकिंग के दौरान अवर अभियंता पंकज मौर्य, अवर अभियंता मोहित सोनी, नेहा पांडेय, टीजीटू रमाकांत, मीटर रीडर सुपरवाइजर वसीम बेग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें