पुलिस की हिरासत में ए टी एम चोरी के आरोपी
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। थाना जखौरा पुलिस ने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से फर्जी तरीके से रुपये निकालकर लोगों के साथ ठगी करने वाला और पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश को मंगलवार को सुबह गिरफ्तार कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह और एसओजी प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल पुलिस बल के साथ धोखाधड़ी में गैर जमानती वारंटी और पांच हजार रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी, जो मामला दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था, उसके खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। उक्त अपराधी को जखौरा पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से छापामारी करते हुए मंगलवार को सुबह 8.45 बजे ग्राम कल्यानपुरा में नहर के पुलिया के पास पक्की सड़क से गिरफ्तार कर लिया। उक्त अपराधी का नाम थाना जखौरा के ग्राम चक नगवास निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र कृपाल सिंह है और यह अपराधी फर्जी तरीके से बैंक से क्रेडिट कार्ड से पैसा निकालता था। उक्त अपराधी के खिलाफ पूर्व में थाना जखौरा में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार, बृज मोहन, जितेंद्र कुमार, दधीच कुमार एवं एसओजी टीम में अमित पाठक, अवधेश कुमार, रजनीश चौहान, बृजेंद्र सिंह, तेज प्रताप शामिल रहे।