फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। आजादी अमृत महोत्सव श्रृंखला के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गुगरवारा में देश को आजादी दिलाने में प्रमुख भूमिका अदा करने वाले महापुरुषों के जीवन से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विजेताओं को पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी और चंद्रशेखर आजाद के जीवन उनके द्वारा चलाए गए प्रमुख आंदोलन सत्याग्रह से संबंधित प्रश्न बच्चों से पूछे गए। इसके अलावा देश के राज्य व मुख्यमंत्रियों के नाम सही बताने पर उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अरविंद गौतम ने विद्यालय की छात्रा निशा व आरती रजक को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में रविंद्र सिंह परमार, खुशबू सैनी, माया, भान सिंह, राजेश यादव, सीताराम यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सचिव व प्रधानाध्यापक हेमंत तिवारी ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें