फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को डीएपी उपलब्ध कराया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में खाद संकट को लेकर बुधवार को कांग्रेसियों ने ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में पहुंच कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि दिनों-दिन बढ़ रही महंगाई से डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। आम आदमी को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। मजदूरों की मजदूरी नहीं बड़ी पर महंगाई बढ़ने से रोजगार छिन रहे हैं। उन्होंने बताया कि खाद की किल्लत बनी हुई है। कई किसान लाइन में लगे लगे अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं कई किसान परेशान होकर आत्महत्या को मजबूर है। कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकार की नाकामी के कारण इस तरह की घटनाएं घट रही हैं। किसानों के पास दो वक्त खाने की व्यवस्था करना मुश्किल हो रहा है। मजदूरों का हाल तो और ही बुरा है। मध्यमवर्गीय परिवार बहुत ही दयनीय स्थिति में पहुंचते जा रहे हैं। जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार उद्योगपतियों की सुरक्षा और उनकी अर्थव्यवस्था सुधारने में लगी है। देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। सरकार में अधिक कुछ भी शर्म बची हो तो तुरंत इस्तीफा देकर राष्ट्रपति शासन लागू करें।
इस दौरान पीसीसी बिट्टू राजा, जिला महासचिव राकेश रजक, जिला महासचिव पुनीत देवलिया, उपाध्यक्ष प्रदीप रिछारिया, जहीर अली रानू, नगर अध्यक्ष नवनीत किलेदार, पूर्व नगर अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, बहादुर अहिरवार, अशोक सोनी, अजय प्रताप तोमर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंकित यादव, मोंटी शुक्ला, डॉ. राम सिंह यादव, महेंद्र, कुलदीप पाठक, महिला जिलाध्यक्ष नेहा शर्मा, गजेंद्र सिंह परमार, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष पवन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें