फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल साइट से भी बढ़ रहे यौन शोषण व बाल अपराध

विज्ञापन
social media.jpg - फोटो : social media.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। बाल सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम का आयोजन मां शारदा इंटर कॉलेज में किया गया। इसमें यौन शोषण व बाल अपराध के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बताया गया कि सोशल साइट्स पर गलत लोगों को फ्रें ड न बनाएं। ऐसे लोगों को फ्रेंड लिस्ट से हटा दें।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के अंतर्गत कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। डीईआईसी मैनेजर डॉ. सुखदेव पंकज ने पुरस्कार वितरित कर छात्र-छात्राओं को गुड और बैड टच के की जानकारी दी।
छात्रों को बताया कि कोई फेसबुक या व्हाट्सएप पर ऐसी टिप्पणी या पोस्ट करता है, जिससे आपको असहजता महसूस होती है तो उसे तत्काल अपनी सूची से हटा दें और इसकी जानकारी माता-पिता व हेल्पलाइन नंबर पर दे सकते हैं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय भाले ने बताया कि बाल सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जनपद के सभी ब्लॉक व शहरी क्षेत्र के दो विद्यालयों में किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन कर बाल यौन शोषण व अपराध के प्रति जागरूक करने के बारे में जानकारी दी जा रही है । उन्होंने शारीरिक व मानसिक रूप से कैसे स्वस्थ रहा जाए, इसके प्रति भी जागरूक किया।
विज्ञापन

इस दौरान कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 10 के उदय कुमार राजपूत प्रथम, कक्षा नौ की शिवांगी चौबे द्वितीय, कक्षा आठ की प्राची तृतीय रहीं। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार वितरित किए गए। आरकेएसके कार्यक्रम के लाभार्थी उदय ने कहा कि सोशल साइट्स का चलन तेजी से बढ़ा है। फेसबुक पर दोस्त बनाने की होड़ सी मची रहती है। इस दौरान कई बार गलत व्यक्ति भी फ्रेंड लिस्ट में शामिल हो जाते हैं, जो परेशानी का कारण बन जाते हैं। अब इस पर ध्यान देंगे, जिससे गलत व्यक्ति दोस्त न बन पाए। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक हिमांशु राठौर, नरेंद्र पंथ, अपेक्षा फाउंडेशन ग्वालियर के सचिव इं. श्रेयस, काउंसलर राजेंद्र मिश्रा व रश्मि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें