फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लास-वन अधिकारी एक टीबी मरीज को खोद अवश्य लें: राज्यपाल

विज्ञापन
जिला कारागार कार्यक्रम में जेलर राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। राज्यपाल आनंदी बेन ने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन सभागार में टीबी/रोग उन्मूलन पर केंद्रित बैठक में कहा कि जनपद में सभी क्लास-वन अधिकारी कम से कम एक टीबी मरीज को अवश्य गोद लें और ग्राम प्रधानों को इस अभियान से आवश्यक रूप से जोड़ा जाए। हम सबसे पहले शुरुआत करेंगे तो टीबी रोग को 2025 तक अवश्य खत्म कर लेंगे।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि ग्राम प्रधान यदि ध्यान दें तो ग्राम टीबी मुक्त हो सकता है। टीबी मरीजों को सरकारी सहायता के रुप में 500 रुपये दिए जाते हैं, तो यदि टीबी मरीजों के घर जाएं तो उनसे यह अवश्य पूछें कि उन्हें यह सहायता प्राप्त हो रही है या नहीं। उन्होंने कहा कि जनपद में सभी क्लास वन अधिकारी कम से कम एक टीबी मरीज को अवश्य गोद लें। हम सबसे पहले शुरुआत करेंगे तो टीबी रोग को 2025 तक अवश्य खत्म कर लेंगे।
उन्होंने पुलिस के अधिकारियों से कहा कि वे टीबी रोगी बच्चों को अवश्य गोद लें, यदि पुलिस विभाग इस कार्य में आगे आएगा तो समाज में इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा और जब पुलिस विभाग के लोग टीबी मरीजों के बच्चों से बार-बार मिलने जाएंगे तो आसपास के परिवेश में एक परिवार का भाव पैदा होगा। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी इस कार्य में जोड़ा जाए। विद्यालय का काम सिर्फ बच्चों को पढ़ाना नहीं है, बल्कि उनके स्वास्थ्य की भी चिंता करनी है। सभी लोग आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर बच्चों को योग, संगीत आदि के माध्यम से अच्छे संस्कारों की ओर प्रेरित करें।
विज्ञापन

बैठक में राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाधिकारी आलोक सिंह, पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक, जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. जेएस बक्शी, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
जिला कारागार में बंदियों की सुनीं समस्याएं
ललितपुर। राज्यपाल ने जिला कारागार का भी बृहस्पतिवार की देर शाम को निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने कारागार में महिला बंदियों से वार्ता की और उनकी समस्याओं को सुना। मौके पर उन्होंने महिला बंदियों को उनके दैनिक उपयोग की वस्तुओं का वितरण किया, जिनमें 24 कंबल, 24 शॉल, 24 साड़ी, म्यूजिक सिस्टम, हेवल्स गीजर, महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों के लिए कपड़े, महिला बैरक हेतु आरओ, वाटर कूलर एवं वॉशिंग मशीन शामिल है। इस प्रकार कुल 156275 रुपये की लागत का सामान महिला बंदियों के लिए वितरित किया गया।
------------
पहली बार राज्यपाल 21 घंटे जनपद में रुकीं
राज्यपाल आनंदीबेन बीते रोज बृहस्पतिवार की शाम को करीब सवा चार बजे ललितपुर आई थीं और उन्होंने यहां आंगनबाड़ी केंद्रों, जिला कारागार, वृद्धश्रम एवं टीबी उन्मूलन की बैठक में शामिल हुईं। इसके बाद दूसरे दिन उनका कार्यक्रम महोबा और झांसी होने के चलते वह रात में ललितपुर में ही लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में ठहरीं। इसके बाद अगले दिन शुक्रवार की सुबह जिला स्तर के अधिकारियों से औपचारिक मुलाकात करने के बाद दोपहर एक बजे के बाद वह हेलीकॉप्टर से महोबा के लिए प्रस्थान कर गईं।

जिला कारागार से बाहर निकलतीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें