ललितपुर। मिशनशक्ति 4.0 के अंतर्गत स्वावलंबन कैंप का आयोजन 27 अप्रैल को ब्लॉक जखौरा, तालबेहट एवं महरौनी, 28 दिसंबर को बिरधा, मड़ावरा एवं बार में किया जाएगा।
महिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि स्वावलंबन कैंप में प्रदेश सरकार से संचालित योजनाओं में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि में लाभान्वित किए जा सकने वाले परिवारों, महिलाओं और बच्चों के आवेदनों की समस्त कार्यवाही वन विंडो कैंपस के माध्यम से पूरी की जाएगी। पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन योजनांतर्गत लाभ प्राप्त कर रहे लाभार्थियों के आधार कार्ड लिंकेज किए जाने हेतु आधार कार्ड व बैंक पासबुक की छायाप्रति एवं मोबाइल नंबर एकत्रित किए जाएंगे। योजनाओं के लाभार्थी निर्धारित तिथि को ब्लॉकों में उपस्थित होकर अपनी पेंशन में आधारकार्ड लिंकेज किए जाने हेतु आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक पासबुक की छायाप्रति एवं मोबाइल नंबर का विवरण जमा कराएं। ब्यूरो