ललितपुर। डीएम आलोक सिंह ने मंगलवार को मड़ावरा, सुकुलगुवा और सौजना ग्राम समूह पेयजल योजनाओं के अंतर्गत निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और इंटेक वेल का निरीक्षण किया। उन्होंने योजना की गति तेज करने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
मड़ावरा ग्राम सूमह पेयजल योजना के तहत डीएम ने सबसे पहले रोहिणी बांध स्थित इंटेक वेल और हंसारी गांव स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। यहां पर प्रभारी अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि परियोजना का कार्य दिसंबर 2020 में प्रारंभ हुआ था। जो दिसंबर 2022 में पूर्ण किया जाना है। परियोजना पर अब तक लगभग 60 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है, शेष कार्य प्रगति पर है। परियोजना के पूर्ण होने से 17 ग्राम लाभान्वित होंगे। डीएम ने निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
उधर, डीएम ने सौजना ग्राम समूह पेयजल परियोजना के अंतर्गत जमरार बांध के समीप स्थित इंटेक वेल व वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण के दौरान पाया कि परियोजना से 31 ग्राम आच्छादित हैं। डीएम ने आवश्यकतानुसार श्रमिकों की संख्या में बढ़ोतरी कर निर्धारित समय के भीतर कार्य पूर्ण करने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में मानक का ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ अनिल कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।