फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल सड़कों के विरोध में बुंदेलखंड विकास सेना किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कंपनी बाग में प्रदर्शन करते बुंदेलखण्ड विकास सेना के कार्यकर्ता - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर रविवार को बुंदेलखंड विकास सेना के कार्यकर्ताओं ने कंपनी बाग में प्रदर्शन किया। सेना प्रमुख हरीश कपूर ने कहा कि खस्ताहाल सड़कों को देखकर अब शर्म आने लगी है लेकिन विकास का दावा करने वालों की इन सड़कों पर नजर नहीं पड़ रही। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के अलावा प्रभारी मंत्री और अधिकारी प्रतिदिन इन सड़कों से गुजरते हैं लेकिन इस ओर उनका कोई ध्यान नहीं जा रहा। उन्होंने कहा कि सड़कों को गड्ढा मुक्त नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि बारिश की वजह से जिले की सड़कें पूरी तरह से छलनी हो चुकी हैं। शहर की हृदय स्थली घंटाघर से सावरकर चौक होते हुए मवेशी बाजार की मुख्य सड़क की स्थिति तो काफी खराब हो गई है। इस सड़क की हालत को देखकर शर्म अब तो महसूस होती है। सदर कांटे से पानी की टंकी से होते हुए इलाइट, गल्लामंडी तक सड़क किनारे वाले दुकानदार उड़ने वाली धूल के कारण दमा, सर्दी जुकाम, एलर्जी और चर्मरोगों से ग्रसित हो रहे हैं। धूल लोगों के फेफड़ों में जमने से गंभीर स्थिति में पहुंच रही है। इस सड़क पर वीआईपी का प्रतिदिन आवागमन रहता है लेकिन उनकी नजर इस पर नहीं पड़ रही।
उन्होंने कहा कि गड्ढों के कारण कमर दर्द के रोगियों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। इसके अलावा लोग दुर्घटनाओं के शिकार भी हो रहे हैं। सदनशाह से सिद्धन को जाने वाली बुढ़वार रोड की भी स्थिति बहुत दयनीय है। देवगढ़ क्रॉसिंग पर बनने वाले ओवरब्रिज के कारण धौर्रा, जाखलौन और देवगढ़ से आने वाले भारी वाहनों को इसी सिद्धन रोड पर डायवर्ट करके निकाला जा रहा है। इस कारण से इस रोड पर बहुत लोड बढ़ गया है। इसी वजह से यह सड़क और अधिक क्षतिग्रस्त होती जा रही है। इस मार्ग पर कान्वेंट, आईटीआई, केंद्रीय विद्यालय समेत दर्जन भर शिक्षण संस्थाएं हैं, जबकि इसी रोड से ही करीब 60 से अधिक गांव के लोगों का आवागमन हो रहा है। रोड के क्षतिग्रस्त होने से यहां रहने वाले नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि नवरात्र पर्व तक सभी सड़कें दुरुस्त की जाएं। ताकि धर्मावलंबी अपने पर्व को उत्साहपूर्वक मना सकें। चेतावनी दी कि यदि सड़कों की स्थिति जल्द ही नहीं सुधारी गई तो उनका संगठन उग्र आंदोलन करने का बाध्य होंगे। प्रदर्शन में कदीर खान, अमरसिंह बुंदेला, हरविंदर सलूजा, प्रदीप पंडित, भैय्यन कुशवाहा, खेमचंद, रामेश्वर कुशवाहा, प्रदीप साहू, ऊदलसिंह, विक्की सोनी, मनोज राजपूत बंशीलाल, वीरेंद्र, पंकज रैकवार, खुशाल बरार, रामदयाल प्रभु, नंदराम कुशवाहा, कामता प्रसाद शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें