फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढेदार सड़कों से निकलना हो रहा दूभर,ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
कैप्सन - तालबेहट पूराकलां सड़क में बने गड़ढे - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। तहसील क्षेत्र में अधिकांश सड़कों की दशा बदहाल है। आलम यह है कि खस्ताहाल सड़कें बारिश होते ही गड्ढों में तब्दील हो गई हैं, जिससे लोगों को निकलना दूभर हो रहा है। ग्रामीणों की शिकायतों के बाद भी अफसर से लेकर जनप्रतिनिधि तक ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय से पूराकलां को जोड़ने वाला 18 किमी लंबा मार्ग पिछले पांच वर्षों से पूरी तरह से उखड़ा पड़ा है। क्षेत्र के लोगों ने इस मार्ग की मरम्मत के लिए कई बार उच्चाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया लेकिन किसी ने इस मार्ग की मरम्मत के लिए आज तक कोई ध्यान नहीं दिया। इससे इस मार्ग की हालत दिन-प्रतिदिन और खराब होती गई। वर्तमान में इस मार्ग से पैदल चलने में राहगीरों को भय लगने लगा है। मार्ग की दयनीय हालत के चलते क्षेत्रीय जनता में काफी आक्रोश है।
तरगुवां से तालबेहट संपर्क मार्ग
तालबेहट से 66 केवी होकर तरगुवां गांव को जोड़ने वाले मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं जिनमें हर समय आसपास के घरों का पानी भरा रहता है जिसके कारण लोगों को इस मार्ग से गुजरना मुसीबत भरा हो रहा है। रात के समय तो लोगों को और भी मुसीबत का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि कुछ वर्ष पहले उक्त मार्ग की मरम्मत के लिए विधायक निधि से लाखों रुपये की कीमत से कार्य कराया गया था। उस समय भी लोगों ने इस मार्ग की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया था। जिसके चलते आज पूरा मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन

कई मार्गों की हालत है दयनीय
तालबेहट क्षेत्र में अधिकांश संपर्क मार्गों की स्थित दयनीय है। तालबेहट से माताटीला तक, तालबेहट से थाना गांव, बुदावनी मार्ग, कड़ेसराकलां से पवा मार्ग आदि से निकलना मुश्किल हो रहा है।
तालबेहट से पूराकलां मार्ग के लिए कई बार मैंने और इससे पूर्व मेरे पति जिला पंचायत सदस्य मानसिंह यादव ने अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन किसी ने इस मार्ग की मरम्मत के प्रति ध्यान नहीं दिया।- कृष्णा कुमार सदस्य जिला पंचायत क्षेत्र पूराकलां
मार्ग की हालत खराब होने के कारण क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों के अलावा मध्य प्रदेश जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।- जगमोहन सिंह, पूराकलां
तालबेहट पूराकलां के अलावा सिद्धन से बुदावनी तक का संपर्क मार्ग पूरी तरह से उखड़ गया है। लोगों को भारी परेशानी हो रही है। लालसिंह राजपूत, बुदाबनी
मार्ग की हालत खराब होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। मार्ग पर चलने वाली सरकारी बसें भी बंद होने के कारण प्राइवेट वाहन चालक जनता को लूट रहे हैं। गौरव भौड़ेले, पूराकलां
अवैध बालू से भरे भारी वाहनों ने पूरे मार्ग की हालत और खराब कर दी। जिसके कारण इस मार्ग पर रात में चलने में भय लगता है। बब्लू सहरिया, करेंगा
इन गांवों के लोगों को होती है परेशानी
पूराकलां तालबेहट मार्ग खराब होने से सुनौरी, सुनौरा, हसारकलां, हिगौरा, भुचेरा, उगरपुर, भैंसनवारा, कंधारीखुर्द, झावर, पुराखुर्द, कंधारीकलां, विजयपुरा, सारसेड़, धमना, बलरगुवा, करौई, गेवरागुंदेरा, एवनी, करेंगा, राधापुर आदि गांव के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

कैप्सन - तालबेहट पूराकलां सड़क में बने गड़ढे- फोटो : TALDEHATE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें