ललितपुर। बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी रविकांत मौर्य ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके छह दिसंबर को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश-प्रदेश की जनता का भविष्य बर्बाद किया है।
सिविल लाइन स्थित बसपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष दयाराम अहिरवार की अध्यक्षता व मुख्य सेक्टर प्रभारी कैलाश नारायण कुशवाहा, रघुनाथ कडेसरा, भगवानदास प्रजापति, चंद्रभानसिंह बेसरा, महेश कुमार बबलू रिछारिया के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की हुई। इस मौके पर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों की रूपरेखा तय करते हुए विधानसभा महरौनी व सदर में जीत का माहौल बनाने हेतु जिम्मेदार पदाधिकारियों को विस्तार पूर्वक बिंदुबार जानकारियों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर मुख्य सेक्टर प्रभारी प्रभुदयाल अहिरवार, संतोष कुशवाहा, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष धनीराम सिंह राजपूत करौंदा, पूर्व जिलाउपाध्यक्ष रहीश राजपूत, जिला तुलसीराम, संतोष अहिरवार, धर्मेंद्र अहिरवार, सरमनलाल बंशकार, राहुल गौतम, रामदयाल मुँडेरे, जिला पंचायत सदस्य अमर विश्वकर्मा, उत्तमचंद्र, विक्रम सिंह, बीड़ी रोंडा, दशरथ अहिरवार, निर्भय सिंह राजपूत करमरा, पूरन सिंह राजपूत सिलगन,रामबगस, सुरेश मैनवार, कार्यक्रम का संचालन तुलसीराम अहिरवार ने किया।