फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक आस्थानों की भूमि से हटेगा अतिक्रमण

विज्ञापन
gov office.jpg - फोटो : gov office.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। मंगलवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय की अध्यक्षता में की गई। जिसमें उद्योगों की विभिन्न समस्याओं के दौरान नए विकसित औद्योगिक आस्थानों की भूमि पर अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया, ताकि शीघ्र ही भूखंडों का विकास कर उद्योगों की स्थापना कराई जा सके।
विज्ञापन

सीडीओ ने औद्योगिक आस्थान चंदेरा में भूखंडों के बाहर लगे हुुए ट्रांसफार्मरों को अतिशीघ्र भूखंड परिसर के अंदर हस्तांतरित करने के निर्देश उद्यमियों को दिए। ताकि चंदेरा में नाली का निर्माण सुगमता से हो सके। विभाग की विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि इस योजना के लक्ष्य किसी भी दशा में 15 दिसंबर तक पूर्ण करा लिए जाए। पिछले वर्षों की भांति जनवरी व फरवरी में कोई भी आवेदन पत्र लंबित न रखा जाए। विभाग के निवेश मित्र पोर्टल पर समय के उपरांत लंबित आवेदन पत्रों को यथाशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
औद्योगिक आस्थानों में इकाइयों द्वारा प्रदूषण नियत्रंण के लिए अपने स्तर से कार्रवाई की जाए। कोई भी इकाई ऐसी स्थिति उत्पन्न न करें। जिससे वातावरण में प्रदूषण फैले। ऐसा होने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्राम बांसी के निकट क्र शर उद्यमियों के लिए विद्युत सब स्टेशन बांसी का क्षमता वृद्वि का प्रस्ताव अधिशासी अभियंता विद्युत द्वारा प्रेषित कर दिया गया। जिसके बाद जल्द ही विद्युत संयोजन किया जा सकता है। जिससे जनपद के स्टोन क्र शरों को विद्युत से चलाया जा सकेे। औद्योगिक आस्थान, बार में अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए आरक्षित रिक्त भूखंडों पर एक आवेदन पत्र प्राप्त होने की स्थिति में इसे दस दिन और बढ़ाया जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि कोई और आवेदन पत्र प्राप्त होता है तब इस पर आगामी बैठक में निर्णय लिया जा सकता है, अन्यथा आवंटन किया जा सकता है। सीडीओ ने मिनी औद्योगिक आस्थान, तालबेहट के निकट सड़क बनाए जाने के लिए जिला पंचायत द्वारा आगणन प्रस्ताव तैयार कर लेने पर इसे जल्द ही बोर्ड में पारित कराकर सड़क निर्माण कराए जाने के निर्देश अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को दिए। बैठक में उपस्थित स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश सर्राफ द्वारा जनपद में कई महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल को बढ़ावा देने के लिए इन स्थलों को हस्तशिल्प से जोड़ने के लिए कार्य योजना बनाने का अनुरोध किया गया। बैठक में उपजिलाधिकारी सदर डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय, अग्रणी जिला प्रबंधक कुमार गौरव, अधिशासी अभियंता विद्युत विमल कुमार आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग एसके सूर्यवंशी द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें