फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने बूथ को मजबूत करें कार्यकर्ता

विज्ञापन
bjp logo.jpg - फोटो : bjp logo.jpg
विज्ञापन
बार। जिला प्रभारी नागेंद्र गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए अपने बूथ को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले साल विधान सभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी में जुट जाएं इस बार पहले से अधिक सीटें जीतने का संकल्प पार्टी ने लिया है। वह रविवार को ब्लॉक स्थित सामुदायिक भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे योगी-मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें, जिससे आम लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। बुनकरों को हथकरघा उद्योग के लिए प्रधानमंत्री बुनकर मुद्रा योजना के तहत मात्र छह प्रतिशत ब्याज दर पर सस्ता लोन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसका सीधा लाभ अधिक से अधिक लोग उठाकर अपनी आजीविका को सबलता प्रदान कर सकते हैं। जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह, वंशीधर श्रीवास, अजय पटैरिया, रामरूद्र शांडिल्य, अनुज भार्गव, पुष्पेंद्र सिंह राजपूत, रामकुमार रिछारिया, ब्रजेश रावत, रणवीर सिंह, वीर सिंह राजपूत, रामजी नायक, अरुण गुप्ता और अनिल राजपूत आदि सभी सेक्टर प्रभारी व कार्यसमिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें