फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से महिला की मौत
विज्ञापन

बानपुर/ललितपुर। कस्बा बानप़ुर में घर के बाहर रात भर से टूटे पड़े तारों की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।
कस्बा बानपुर निवासी राजबाई (50) पत्नी रामरतन विश्वकर्मा घर के बाहर कुछ दूरी पर शनिवार की शाम को एक इमली के पेड़ की डाल टूटकर एलटी लाइनों के तारों पर गिर गई थी, जिससे वहां से निकली बिजली की लाइन व खंभा टूटकर जमीन पर गिर गया। इस पर मोहल्लेवालों ने बिजली घर जानकारी देकर लाइन बंद करा दी, लेकिन इस लाइन को विभाग द्वारा रात भर रात को नहीं जोड़ा गया और बिजली के तार जमीन पर ऐसे ही पड़े रहे। रविवार की सुबह करीब दस बजे राजबाई जब किसी काम से बाहर निकलीं तो वह बिजली के तारों की चपेट में आ गईं। परिजन व आसपास के लोग तत्काल उसे अस्पताल ले गए, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पुत्र मनोज ने बताया कि शनिवार की शाम को पेड़ की डाल टूटने से घर के पास में ही एलटी लाइन के तार टूटकर गिर गए थे, तब मोहल्लेवालों ने फोन कराके लाइट बंद करा दी थी। सुबह भी तार वहीं पड़े थे, इसी दौरान एक व्यक्ति आया और तार जोड़ने लगा, तभी उसकी मां तारों के पास से निकली और तारों में आ रहे करंट की चपेट में आने से उनकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मृतका के दो बेटे व दो बेटियां हैं और वह मजदूरी करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें