फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप के काटने से किशोर की मौत

विज्ञापन
Snake.jpeg - फोटो : Snake.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पनारी खेत मवेशियों के कमरे में किशोर को सांप ने डस लिया। इससे उसकी जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह सातवीं कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन

ग्राम पनारी निवासी मयंक राजा (11) पुत्र भगवान सिंह रविवार की रात में दस बजे खेत पर बने मवेशियों के कमरे में सांप ने काट लिया। कुछ देर बाद उसे आंखों से धुंधलापन और वस्तुएं दो दिखाई देने लगी, जिस पर उसने परिजनों को बताया। उसे एड़ी में कुछ चुभन भी लगी, जिस पर परिजनों ने देखा तो बांये पैर की एड़ी में सांप के काटे का निशान था। यह देख परिजन उसे झाड़ फूूंक के लिए पहले ग्राम बुढ़वार ले गए, वहां उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला चिकित्सालय से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें