फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ पर मजबूत यूथ से बनेगी सपा सरकार-प्रेम बाल्मीकि

विज्ञापन
सपा लोहिया वाहिनी के प्रांतीय नेता का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव जनपद प्रभारी प्रेम बाल्मीकि ने कहा कि सरकार युवाओं का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने बढ़ती कानून व्यवस्था और किसानों की स्थिति पर चिंता जताई। कहा कि प्रत्येक बूथ पर यूथ को मजबूत किया जाएगा। वह सोमवार को लोहिया वाहिनी की समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव ने कहा कि सपा ने सत्ता में रहते हुए युवाओं को बेहतर शिक्षा ग्रहण करने के लिए निशुल्क लैपटॉप वितरण, बेरोजगार युवाओं को भत्ता, बालिकाओं को कन्या विद्याधन जैसी योजनाओं का संचालन किया था लेकिन आज युवाओं को सरकार गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रत्येक बूथ पर यूथ को मजबूत करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प दोहराया गया है। जिलाध्यक्ष आशीष अहारिया ने कहा कि जनपद के प्रत्येक युवा को क्रियाशील करते हुए प्रत्येक बूथ को मजबूत करने का काम किया जाएगा।
बैठक उपरांत प्रदेश सचिव ने झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई। इस दौरान शक्ति बाल्मीकि, राहुल माल्या, नरेंद्र राजपूत, जीतेंद्र यादव, माखन कुशवाहा, अखलाख मंसूरी, पुष्पेंद्र यादव, नीलू रजक, शरीफ जावेद, शैलेंद्र यादव, जावेद खान, सौरभ सकरा, राजीव निरंजन, जीतेंद्र यादव, आश्वेंद्र यादव, शिवचरण रैकवार, अरविंद अंडेला, देशराज कुशवाहा, दीपू आजान, भज्जू पांचोरा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें