फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लागौन में पेयजल परियोजना में गुणवत्ता व मानक का पूरा ध्यान रखें

विज्ञापन
ग्रामीणों की समस्याएं सुनते मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। मंडलायुक्त/नोडल अधिकारी अजय शंकर पांडेय ने सोमवार को जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल योजना से आच्छादित कालापहाड़ स्थित लागौन ग्राम समूह पेयजल योजना का निरीक्षण किया, साथ ही ग्राम में चौपाल लगाकर विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। कहा कि परियोजना में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल योजना के तहत गांव को लागौन ग्राम समूह पेयजल योजना से आच्छादित किया गया है, जिसकी कुल लागत 146.86 करोड़ रुपये है। इस योजना का कार्य जून 2020 में शुरू हुआ था, जो 2022 में पूर्ण होगा। इस योजना से क्षेत्र के 51 गांव लाभांवित होंगे। पेयजल योजना का कार्य जल निगम द्वारा कराया जा रहा है। मौके पर मंडलायुक्त ने परियोजना के निर्माण में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों की क्रियाशीलता की जांच करते हुए निर्देश दिए कि सभी उपकरणों का संचालन अनुभवी विशेषज्ञ द्वारा ही किया जाए, साथ ही परियोजना के कार्य में गुणवत्ता एवं मानक का पूरा ध्यान रखे जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने ग्राम चौपाल लगाकर खाद्यान्न वितरण में घटतौली की शिकायत प्राप्त होने पर कार्यवाही के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना में अन्य पात्र व्यक्तियों को भी आवास योजना का लाभ दिलाए जाने व पेंशन योजनाओं के लिए गांव में कैंप लगाकर पेंशनों के लाभार्थियों का सत्यापन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार, सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, एडीएम नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें