ललितपुर कोतवाली क्षेत्र में मसौरा बैरियर स्थित पुल के पास एक चार पहिया वाहन पर गोली चलने की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। आरोप है कि कुछ बाइक सवारों ने गाड़ी पर गोली चला दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ग्राम मसौरा खुर्द निवासी अखिलेश चौबे सोमवार की रात कार से ललितपुर अपने गांव जा रहे थे। वह मसौरा बैरियर के पुल के पास ही पहुंचे थे। आरोप लगाया है कि कुछ बाइक सवारों ने उसकी गाड़ी पर फायर कर दिया, इससे चालक साइड की ओर का कांच टूट गया और गाड़ी का एक टायर भी गोली लगने से पंचर हो गया है। जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचेऔर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं कि गोली चली है या नहीं, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।