फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे जाएं ललितपुर वाले...सुरक्षित सफर महज तीन बसों के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में लोगों को सस्ता सफर मुहैया कराने वाली उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज सेवा का ललितपुर में हाल बेहाल है। हालात यह हैं कि यहां 24 में से महज तीन रोडवेज बसें ही संचालित हो रही हैं। ऐसे में लोगों को प्राइवेट वाहनों से सफर करना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में तो परिवहन संसाधन पूरी तरह से ठप हैं।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2015 में 24 रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया गया था। इनमें 20 बसें झांसी-ललितपुर से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संचालित होती थीं। जबकि चार बसें लखनऊ, कानपुर और दिल्ली के लिए चलाई जाया करती थीं। रोडवेज बसों किराया कम होने के साथ-साथ यात्रियों को राहत भी मिलती थी।
मगर जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते बसों का संचालन सिमटकर रह गया है। हालात यह हो गए हैं कि निगम की बसों का संचालन ग्रामीण क्षेत्रों में ठप हो गया। मौजूदा समय में महज दो बसें ही ललितपुर से झांसी रुट पर ही दौड़ रहीं है। अन्य मार्गों पर रोडवेज बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों को दिक्कत हो रही है। जबकि एक बस ललितपुर से लखनऊ के लिए चलाई जा रही है। बसों का संचालन बंद रहने से सबसे अधिक दिक्कत ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को हो रही है। यात्री जान जोखिम में डालकर डग्गामार वाहनों से यात्रा कर रहे हैं। वहीं कुछ रूटों पर निजी बस संचालकों की मनमानी का शिकार होना पड़ रहा है। एक ओर जहां अधिक किराया वसूल रहे हैं, तो साथ ही खड़े होकर बस में यात्रा करना पड़ रही है।
विज्ञापन

--------------
इन बसों का संचालन हुआ बंद
रूट बसें
गुढ़ा-झांसी दो
देवगढ़-झांसी दो
बार-झांसी दो
पाली-झांसी दो
बालाबेहट-झांसी दो
मदनपुर दो
कैलगुवां दो
जखौरा एक
प्रयागराज दो
नवागढ़ दो
दिल्ली दो
जनपद में 21 रोडवेज बसों का संचालन बंद होने की जानकारी हुई है। इस पर परिवहन मंत्री से पत्राचार किया जाएगा और नियमित रोडवेज बसें चलवाई जाएंगी।- मनोहर लाल पंथ, श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री
विज्ञापन

रोडवेज बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों को यातायात की समस्या हो रही है। इस पर क्षेत्रीय प्रबंधक से वार्ता कर बसों का संचालन कराया जाएगा।
- रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें