फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
accident.jpg - फोटो : accident.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे स्थित कैलगुंवा चौराहा पर रविवार की रात को एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक बेटा होने की खुशी में पाली नीलकंठेश्वर मंदिर में भंडारा कराके लौट रहा था।
विज्ञापन

थाना तालबेहट के ग्राम कड़ेसराकलां निवासी रवि कुमार (27) पुत्र गोविंददास के यहां आठ माह पूर्व बेटा हुआ था। अपनी मन्नत पूरी होने पर रवि कुमार रविवार को अपने साथी तालबेहट के मजरा मुकटौरा निवासी बृजेंद्र (25) पुत्र परमूू और तालबेहट के ग्राम करीला निवासी हुकुम (26) पुत्र कुंजीलाल के साथ मोटरसाइकिल से पाली के नीलकंठेश्वर मंदिर में भंडारा कराने के लिए गया था। रात को भंडारा पूरा होने के बाद वह तीनों मोटरसाइकिल से अपने गांव की ओर चल दिए। अभी वह कोतवाली ललितपुर क्षेत्र के कैलगुवां चौराहा के पास ही पहुंचे थे कि अचानक से ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और तीनों घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां रवि कुमार की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन झांसी पहुुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन उसे वापस जिला अस्पताल ले आए। कोतवाली पुलिस ने रवि के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई रघुवीर ने बताया कि रवि को आठ माह पहले बेटा हुआ था, जिसकी मन्नत पूरी होने पर वह अपने साथियों के साथ पाली नीलकंठेश्वर मंदिर भंडारा के लिए गया था और लौटते समय यह घटना हो गई। वह तीन भाई व दो बहन में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें