फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते डीजल, पेट्रोल के दामों को लेकर बजरंग सेना का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बजरंग सेना ने देश में डीजल, पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर सड़क पर पैदल बाइक चलाकर प्रदर्शन किया। सड़क पर उतरी बजरंग सेना ने दाम कम नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटैरिया के आह्वान पर देश में पेट्रोल, डीजल, गैस सिलिंडर के बढ़ते दामों को लेकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष डॉ. दीपक पस्तोर के नेतृत्व में वर्णी चौराहा से जिलाधिकारी कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने पैदल बाइक चलाई। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर जल्द से जल्द पेट्रोल, डीजल और गैस सिलिंडर के दामों को कम करने की मांग की। प्रदर्शन में युवा मोर्चा के बुंदेलखंड अध्यक्ष रानू बुंदेलखंडी, दीपेंद्र रावत, मनीष नायक जिला प्रभारी, राधे गोस्वामी दीपक नगर अध्यक्ष, शुभम पस्तोर खड़ेरा, दीपक त्रिपाठी पंडा जिला उपाध्यक्ष, अटल बिहारी टोटे जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, अनुराग तिवारी जिला संगठन मंत्री, नितिन तिवारी मोनू तहसील प्रभारी, जिला मुख्य सलाहकार विकास सोनी, मुख्य संरक्षक डॉ. शैलेंद्र अगरिया, डॉ. शरद तिवारी नगर प्रभारी, शिवांगी नायक जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, प्रशांत पटैरिया वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष, आलोक कुमार आजमगढ़, प्रिंस राठौर, नीरज कुशवाहा, शुभम सेन, अजय पाठक, राहुल पाठक, सौम्यानंद तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें