फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ी, जांच के बाद होगी कार्यवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी। तहसील क्षेत्र के ग्राम जखौरा में एक दबंग लकड़ी का ठेकेदार शीशम सहित प्रतिबंधित पेड़ों की लकड़ियों के हरे भरे पेड़ काट कर ले गया। ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय साठगांठ के क्षेत्र में अवैध कटान तेजी से हो रहा है जबकि विभागीय अधिकारी का कहना है कि सूचना मिलने पर दो पिकअप लकड़ी से भरी पकड़ ली गई हैं। इनके खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार क्षेत्र भर में दो पिकअप व मजदूर सहित पेड़ काटने वाली मशीन लेकर साथ चलता है। शीशम के पेड़ बिना विभागीय अनुमति के काट कर कुछ घंटों में ही पिकअप में लोड कर ऊपर से तिरपाल लगाकर ले जाता है। यह खेल कई दिनों से चल रहा है लेकिन विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। शुक्रवार को दो पिकअप पकड़ी गई तो इसका खुलासा हो गया।
सूचना मिली कि ग्राम जखौरा में अवैध पेड़ों का कटान हो रहा है जिस पर मैंने कर्मचारियों को भेज कर दो पिकअप लकड़ी से भरी बरामद कर ली है।-अब्दुल शमी अंसारी, रेंजर वन विभाग महरौनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें