फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता का आशीर्वाद प्राप्त करने को निकाली जा रही यात्रा

विज्ञापन
वी जे पी कार्यालय में जिला अध्यक्ष सम्मान करते - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। हाईवे स्थित कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई की बैठक में जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि प्रदेश में दस स्थानों से यह यात्रा निकलेगी। बुंदेलखंड में यात्रा की शुरुआत जिले से होगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रामकिशोर साहू ने कहा कि पार्टी देश के आम मतदाता से आशीर्वाद लेने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। बुंदेलखंड में यह यात्रा तुवन मैदान से शुरु होकर झांसी, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट होते हुए फतेहपुर में पूरी होगी। यात्रा का नेतृत्व केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा करेंगे। इस यात्रा के दौरान भाजपा के स्तम्भ रहे महानुभावों के निवास पर पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि यह हमारे जिले का सौभाग्य है कि यह यात्रा हमारे जिले से शुरू होकर फतेहपुर यानि गंगा यमुना के मैदानों में समाप्त होकर संगठनात्मक एकता का संदेश प्रसारित करेगी। उन्होंने इसे सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से जुटने को कहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, जगदीश सिंह लोधी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष हरीराम निरंजन, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, जिला महामंत्री बब्बूराजा बुंदेला, वंशीधर श्रीवास, महेश भैया, बलराम सिंह लोधी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल जैन अंचल, पिछडा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरि ओम निरंजन, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय पटैरिया, क्षेत्रीय सदस्य धर्मेंद्र गोस्वामी, पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक रावत, जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, धर्मेंद्र पाठक, आशीष रावत, वसंती लारिया, गंधर्व सिंह लोधी जिला मंत्री गौरव चौधरी, निखिल रामकुमार तिवारी, रजनी अहिरवार, आर.के विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु, ब्लॉक प्रमुख मोहित निरंजन, जिला पंचायत सदस्य दिग्विजय सिंह लोधी, लक्ष्मी रावत, रोशन सिंह यादव, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश टोंटे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

फोटो 21 कैप्सन-रामकिशोर साहू
कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने पत्रकारवार्ता में कहा कि जनता केंद्रित पार्टी भाजपा है, इसलिए समाज के प्रत्येक अंग का सम्मान करती है। बसपा के सोशल इंजीनियरिंग पर उन्होंने कहा कि यदि वास्तव बसपा ने सोशल इंजीनियरिंग की होती तो जनता उनके साथ खड़ी होती। जिस कारण उन्हें इसका परिणाम भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें