अप्रेंटिसशिप मेला कार्यक्रम में मौजूद विघायक डीएम जिलाध्यक्ष व मंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को मेले का आयोजन हुआ। सदर विधायक रामरतन ने कहा कि सरकार युवाओं के विकास के लिए नए-नए रोजगार स्थापित करने का कार्य कर रही है। अप्रेंटिसशिप मेले में चयनित अभ्यर्थियों को सरकार की ओर से प्रशिक्षण के साथ-साथ अनुदान भी प्राप्त होगा। इस अवसर पर 451 प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग करते हुए 192 ने अप्रेंटिसशिप के लिए पंजीकरण कराया, जिसमें से 13 प्रशिक्षार्थियों को उद्योग/अधिष्ठान के द्वारा चयनित किया गया।
व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग, निर्यात प्रोत्साहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अप्रेंटिसशिप मेले का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। डीएम अन्नावि दिनेश कुमार ने कहा कि इससे कंपनियों को अपने उद्योग/अधिष्ठान की आवश्यकता के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षित करने का अवसर प्राप्त होता है। अप्रेंटिसशिप के माध्यम से उत्पादन क्षमता में वृद्धि, अत्यन्त ही कम व्यय पर कुशल जनशक्ति की उपलब्धता की प्राप्त होती है। इसके साथ ही अप्रेंटिसशिप प्राप्त युवा अपने कौशल में भली प्रकार दक्ष हो जाते हैं। इस मौके पर आईटीआई प्रधानाचार्य मानसिंह भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, रमेशचंद्र आदि ने भी संबोधित किया।