शव के बाहर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता राजेश अहिरवार ने बताया कि उसने बेटी के कहने पर उसके टीचर को फोन लगाकर परीक्षा कार्यक्रम लिया था और पढ़ाई नहीं करने पर कुछ डांट भी दिया था।
थाना बार अंतर्गत ग्राम में शनिवार की देर शाम को दसवीं की छात्रा ने पढ़ाई के लिए पिता की डांट से क्षुब्ध होकर कुएं में कूदकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर थाना बार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
थाना बार अंतर्गत ग्राम मर्रोली निवासी सोनम (17) पुत्री राजेश अहिरवार ग्राम कैलगुवां के एक विद्यालय में 10वीं की पढ़ाई कर रही थी। शनिवार की दोपहर में उसे बोर्ड परीक्षाओं की कहीं से जानकारी लगी तो उसने पिता से अपने टीचर को फोन करके परीक्षा कार्यक्रम के बारे में पुछवाया, जिस पर पिता ने परीक्षा के लिए पूछ तो लिया, लेकिन बेटी के पढ़ाई नहीं करने पर उन्होंने उसे डांट दिया। जिससे वह काफी देर तक गुमशुम बैठी रही और किताबें लेकर कुछ देर पढ़ाई भी की।
वहीं पिता मजदूरी के लिए चला गया और सोनम दोपहर बाद अपने मां के बाद कुएं पर चली गई। जहां उसकी मां ममता बकरियों के लिए घास काटने लगी, इसी दौरान सोनम कुछ दूर बने कुआं पर गई और छलांग लगा ली। कुछ देर बाद जब मां ने उसे आवाज लगाई, लेकिन वह आसपास नजर नहीं आई, जिस पर उसने खेत पर सभी जगह उसे देखा लेकिन अचानक से बेटी के गायब होने से उसने ममता ने अपने पति को फोन लगाया और सोनम के नहीं मिलने की बात बताई, जिस पर पिता घर गया और घर में जाकर हर कोने में देखा। इसके बाद वह खेत पर भी गया और उसके साथ आस-पास के लोग भी सोनम की खोजबीन करने लगे। इसी दौरान कुएं के पास जाकर देखा तो उसकी चप्पलें कुएं के पास ही रखी मिली। जिस पर शंका होने पर गांव वाले इकट्ठा हो गए और थाना बार पुलिस को घटना की सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और रात्रि करीब साढ़े दस बजे उसका शव कांटा डालकर निकाला गया।
विज्ञापन
शव के बाहर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता राजेश अहिरवार ने बताया कि उसने बेटी के कहने पर उसके टीचर को फोन लगाकर परीक्षा कार्यक्रम लिया था और पढ़ाई नहीं करने पर कुछ डांट भी दिया था, लेकिन इसके बाद उसने दो घंटे तक पढ़ाई भी की थी फिर अपनी मां के साथ वह भी खेत पर गई थी। मृतका तीन बहन व एक भाई में सबसे बड़ी थी और घर का कामकाज भी संभाल लेती थी।
सोनम 10वीं की छात्रा थी शनिवार को दोपहर में पिता ने पढ़ाई नहीं करने पर डांट दिया था, जिसकी वजह से उसने कुएं में कूदकर जान दे दी। पिता ने यह बात लिखकर थाने में दी है। -सुनील तिवारी, थानाध्यक्ष बार