फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चौथे दिन भी किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जबरन सेवानिवृत्त की गईं आंगनबाड़ी कर्मियों को वापस लिए जाने की मांग समेत अन्य मांगों को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चौथे दिन भी धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला महामंत्री मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में विकास भवन परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रहीं कार्यकर्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारी टीकाकरण जैसे कार्यों में भी सहयोग करतीं है। कोरोना के दौरान भी काम किया। इसके बाद भी संघ की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संघ द्वारा लगातार पत्राचार कर मांगों को पूरा किए जाने की मांग की गई। आंदोलन व धरना-प्रदर्शन के बाद भी मांग पूरी नहीं की जा रही हैं। ऐसे में संघ में भारी रोष पनप रहा है।
संरक्षक रविंद कुमार रावत ने कहा संघ का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। मांगों को शीघ्र ही पूरा किया जाए। जिससे कर्मचारियों की आर्थिक समस्याएं दूर हो सकें। अन्य वक्ताओं ने कहा कर्मचारियों को 62 वर्ष की उम्र में जबरन सेवानिवृत्ति किया गया है। जिसमें पेंशन व ग्रेच्युटी और सामाजिक सुरक्षा नहीं दी गई है। उन्होंने सेवानिवृत्त की गईं कर्मचारियों को तत्काल वापस लिया जाए। आंगनबाड़ी को 15 हजार, सहायिका को दस हजार रुपये मानदेय दिया जाए। ड्यूटी के दौरान आंगनबाड़ी कर्मचारी की मौत होने पर परिवार को दस लाख रुपये का मुआवजा और परिवार की बहू या बेटी की सीधी भर्ती की जाए।
विज्ञापन

कहा कि किराए पर चलने वाले केंद्रों का भुगतान वर्कर द्वारा मकान मालिक को समय पर किया जाए। गर्मी व सर्दी में 15-15 दिन का अवकाश दिया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष आभा शर्मा, बार ब्लॉक अध्यक्ष किरन राजपूत, गिरजा, रामदेेवी, हीरादेवी, विमला देवी, राजेश्वरी, सुमन कुमारी, सुखवती, शकुंतला, बबीता देवी, आशा देवी, कमलेश कुमारी, गिरजा, महेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें