फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के पांच नए मरीज मिले, संख्या पहुंची 110

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को मिले पांच नए मरीजों के बाद संख्या बढ़कर 110 पहुंच गई है। इनमें एक मरीज की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

वेक्टर जनित व गंभीर बीमारियों को लेकर तमाम तैयारियां की गईं। इसमें जलभराव की निकासी के लिए अभियान चलाए गए। साफ-सफाई कराई गई। पंफलेट, पोस्टर व रैली निकाल कर घरों के आस-पास जलभराव न होने के लिए जागरूक किया गया। इसकी अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी कर दिशा-निर्देश दिए गए, इसके बाद भी हालातों में सुधार नहीं हुुआ है। स्थिति जस की तस बनी हुई है।
जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। दो माह में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 100 के पार कर गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को पांच नए मरीज मिलने के साथ ही अब डेंगू के मरीजों की संख्या 110 पहुंच गई है। इनमें एक वृद्ध मरीज की मौत हो चुकी है। मरीजों में 100 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वर्तमान में एक मरीज का उपचार भोपाल के एक अस्पताल में चल रहा है। ब्लॉक बार के ग्राम बरखेरा निवासी एक डेंगू के मरीज से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

सात मरीजों के नहीं मिल रहे पते
जनपद में डेंगू के मरीजों की पुष्टि के बाद सूची मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजी जाती है। जहां से मलेरिया विभाग को सूची भेजी जाती है। अब तक डेंगू के 110 दस मरीजों के संक्रमित होने की सूची आई है। इनमें सात मरीजों के पते गलत पाए गए हैं। जिसकी खोजबीन की, लेकिन यह मरीज जिले में नहीं मिले हैं। कई ऐसे नाम हैं, जो जनपद निवासी नहीं हैं पर सूची में दर्ज होने से संख्या 110 बताई जा रही है।
जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 110 पहुंच गई है। इनमें बृहस्पतिवार पांच नए मरीज सामने आए हैं। जिसकी पड़ताल में तीन मरीज पूरी तरह स्वस्थ हैं। दो मरीज एक्टिव हैं, एक का भोपाल में इलाज चल रहा है। दूसरे मरीज से संपर्क को टीम गांव पहुंच गई हैं। लार्वा नाशक दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन

केएस सिंह यादव, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें