फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों की उड़ती धूल से नहीं देता दिखाई, कैसे करें शहर में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में झांसी की ओर से प्रवेश करने वाले मुख्य मार्ग से उड़ती धूल लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। यहां पर मन्नू पेट्रोल पंप से हवाई पट्टी तक निर्माणाधीन सड़क पर डामरीकरण न होने से जगह-जगह गिट्टी उखड़ने से गड्ढों में बदल गई है। अब भारी वाहनों की आवाजाही से धूल के गुबार उड़ रहे हैं। इससे पीछे चलने वाले वाहन चालकों को आगे का नजर तक नहीं आ रहा है। ऐसे में दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर का मुख्य मार्ग मन्नू पेट्रोल पंप से इलाइट चौराहा होकर जेल चौराहे तक बारिश के मौसम से पहले से ही जर्जर स्थिति में पहुंच गया था। समय पर मरम्मत न होने से गड्ढों में तब्दील हो गया था। इससे अधिकांश वाहन चालकों को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए शहर में प्रवेश करने के लिए घुसयाना होकर इलाइट चौराहा से पहुंच रहे थे।
शासन द्वारा सड़क को दुुरुस्त व जाम से राहत देने के लिए सड़क का चौड़ीकरण व नई सड़क डालने के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई। तय समय में निर्माण कार्य शुरू न होने पर मुख्यमंत्री ने तीन दिन में कार्य शुरू करने का अल्टीमेटम दिया था, जिस पर मन्नू पेट्रोल पंप से जेल चौराहा तक कार्य शुरू किया गया। जिसमें सड़क की चौड़ाई बढ़ाई गई, गिट्टी डालकर ऊंचा भी किया गया। लेकिन चार माह से अधिक समय बाद भी जेल चौराहा से गल्ला मंडी के कुछ ही आगे तक डामरीकरण किया गया। इसके बाद सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है। यहां पर हवाई पट्टी से मन्नू पेट्रोल होकर हाईवे मार्ग तक डामरीकरण न होने से गिट्टी उखड़ने लगी है। बीच में पुलिया का निर्माण पूरा न होने से सुरक्षित यात्रा करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

गड्ढों से तो किसी तरह जूझ कर निकल रहे थे, पर अब भारी वाहन व चार पहिया वाहनों की निकासी में धूल के गुबार उड़ रहे हैं। इससे पीछे आ रहे बाइक चालक व चार पहिया वाहन चालक और पैदल चलने वाले राहगीरों को आगे का दिखाई तक नहीं दे रहा है। ऐसे में वाहन चलाना खतरा से खाली नहीं है। कई बार तो दुर्घटना तक होने की नौबत आ जाती है। लगभग दो माह बाद भी गिट्टी पड़ी हुई है। इस पर डामरीकरण नहीं किया जा सका है। वहीं आंखों व खुले घाव में धूल लगने से इन्फेक्शन का खतरा है। वहीं आंखों की रोशनी भी खराब होने का भय बना हुआ है। इसके बाद भी जिम्मेदार उदासीनता दिखा रहे हैं।
धूल से करें बचाव
यात्रा के दौरान धूल से बचाव करें। सड़कों पर उड़ रही धूल में मास्क का प्रयोग करें। मुंह को ढक कर ही बाहर निकलें, तौलिया या गमछा से मुंह का ढकें रखें, जिससे धूल श्वांस के माध्यम से शरीर में प्रवेश न कर सके। साथ ही धूल से बचाव किया जा सके। - डॉ. नीलांजलि दुबे
विज्ञापन

परामर्शदाता, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें