ललितपुर। नगर के आदिनाथ जैन बड़ा मंदिर में सिद्धचक्र विधान में आर्यिका श्वेतमति माता, आर्यिका अनुभवमति माता, आर्यिका विदेह मति माता, आर्यिका अदूरमति माता ससंघ की उपस्थिति में सिद्धचक्र विधान में 512 अर्घ्य प्रमुख प्रमुख सौधर्म इंद्र ज्योति -सुनील कामरा, महायज्ञनायक महेंद्र हेमलता कठरया, कुबेर बाहुबली-रजनी कठरया, यज्ञनायक देवेंद्रकुमार-शकुन कठरया, कपिल दीपा कठरया, मुकेश मोहनी कठरया, श्रीपाल मैनासुंदरी राजेन्द्र सुधा मिठया, ईशान इन्द्र राजीव सोनल जैन, सानत इन्द्र पवन कुमार संध्या, माहेंद्र कलश कुमार मीना कठरया, भरत चक्रवर्ती गौरव नेहा कठरया, बाहुबलि राजेश अनीता कठरया, ब्रह्मेंद्र अशोक रेखा जैन, ब्रह्मोत्तर इंद्र कुसुम इंद्रा कठरया, लांतव इंद्र श्रेयांशकुमार स्नेह कठरया, कापिष्ठ इंद्र आलोक जैन सुनीता जैन, शुकेंद्र सौरभ सुनीता जैन, महाशुक्र इंद्र अजय जैन साधना जैन, शतार इंद्र निर्मल जैन बबीता जैन, आनत इंद्र अजय कुमार संध्या सराफ, प्राणत इंद्र कैलाश चंद अंगूरी देवी, आरण इंद्र अरविंद जमादार ज्योति जैन, अत्सुत इन्द्र अशोक निशा जैन, सहस्त्रार इन्द्र विवेक सिंघई-नेहा सिंघई ने समर्पित किए। धर्मसभा के प्रारंभ में जैन नए मंदिर पाठशाला के बच्चों द्वारा मंगलाचरण की भक्तिमय की गई। इसके पूर्व प्रात:काल सिद्धचक्र विधान की मांगलिक क्रियाओं के पूर्व श्रीजी का अभिषेक शंतिधारा की मांगलिक क्रियाएं विधिपूर्वक विधानाचार्य मनोज भैया ने संपन्न कराईं। वहीं अतिशय क्षेत्र क्षेत्रपाल मंदिर, बाहुबली पूजन संघ नए मंदिर एवं सुधाकलश महिमा मंडल ने गाजे बाजे के साथ भक्तिपूर्वक पूजन द्रव्य प्रभु के समोवशरण में अर्पित की। इस मौके पर दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री डॉ. अक्षय टड़ैया, धार्मिक आयोजन समिति संयोजक मनोज जैन बबीना, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, मंदिर प्रबंधक राजेंद्र जैन थनवारा, अजित जैन गदयाना अकलंक जैन, ज्ञानचंद इमलिया, विनोद कामरा, पार्षद अनुराग जैन शैलू, जिनेंद्र जैन संगीतकार, अंतिम पारौल, अजय जैन, सिद्धेश्वर जमोरिया, कमल जैन उपस्थित रहे।
--------------
प्रतिभा पल्लवन शिविर पर विविध आयोजन कल से
दिगंबर जैन पंचायत के तत्वावधान में आर्यिकारत्न आदर्शमति माता के सानिध्य में प्रतिभास्थली जबलपुर द्वारा गुरू गरिमा गान प्रतिभा पल्लवन शिविर का आयोजन 17 से 20 अक्तूबर तक जैन अतिशय क्षेत्र क्षेत्रपाल मंदिर में किया जाएगा। उक्त जानकारी जैन पंचायत के मीडिया प्रभारी अक्षय अलया ने दी है।