फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: जाति पूछकर युवक को टैक्सी से नीचे उतारा, मारपीट कर धमकाया, पढ़ें- पीड़ित की आपबीती

Sat, 27 Aug 2022 10:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर।

सार

पीड़ित ने घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। जिसके आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाति पूछकर टैक्सी से नीचे उतार देने और जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 24 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में एक युवक को आधा दर्जन से अधिक युवक बीच सड़क पर लात घूंसों से पीट रहे थे। वायरल वीडियो शहर के पुराना सागर रोड लक्ष्मीपुरा के पास का था। वीडियो में पिट रहा युवक कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है।

विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया कि 24 अगस्त की सुबह वह घरेलू सामान खरीदने के लिए बाजार आया था। सामान खरीदने के बाद शाम करीब पांच बजे वह पुराना सागर रोड पर नदी के पास टैक्सी स्टैंड पर पहुंचा और मिर्चवारा जाने वाली टैक्सी में बैठ गया था। इसी दौरान टैक्सी स्टैंड के पास स्थित किराना दुकान संचालक रघुवीर राजा उसके पास आया और उसका नाम व जाति पूछने लगा।

इस पर उसने अपना नाम व जाति बताई तो आरोपी ने उसे टैक्सी से उतर जाने को कहा। यह सुनकर वह टैक्सी से नीचे उतर गया। थोड़ी दूर ही पहुंचा था कि पीछे से रघुवीर राजा, हरिओम प्रजापति पुत्र भगवानदास, मिशन कुशवाहा पुत्र दुरजू कुशवाहा निवासी ग्राम मिर्चवारा आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। साथ में जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुऐ टैक्सी में बैठने से मना किया।

 
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर उसकी मां व अन्य लोगों ने बीच बचाव किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मारपीट के दौरान किसी ने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होने पर उसकी छवि धूमिल हुई। घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें