ललितपुर/महरौनी। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित हुआ। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीजों की जांचकर उनका उपचार किया गया और दवाएं वितरित की गईं।
शहर के गोविंद नगर स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का शुभारंभ करते हुए सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि इससे समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक इलाज की सुविधा पहुंचेगी। सीएमओ डॉ. जीपी शुक्ला ने कहा कि मेले के माध्यम से मरीजों को सभी पद्घतियों से एक ही छत के नीचे उपचार की सुविधा मिलेगी। इस मौके पर मरीजों की जांच के बाद इलाज दिया। इस दौरान नोडल अधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश भारती, जिला मलेरिया अधिकारी केएल सिंह यादव, डॉ. विनीता भारती, डॉ. सतेंद्र कुमार, लखनलाल आदि मौजूद रहे।
उधर, महरौनी के ग्राम कुम्हैड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेले का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रकाश निरंजन ने किया। मेला में आए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई दी गईं। इस दौरान डॉ. उत्कर्ष त्रिपाठी, डॉ. राहुल जायसवाल, डॉ. मनीष ताम्रकार, मुकेश लिटौरिया, उमेश त्रिपाठी, मधु गुप्ता, भागीरथ, आशा लक्ष्मी देवी व ग्रामीण दिनेश बिदुआ, नारायण सिंह, श्रीराम निरंजन, रामभरत निरंजन आदि मौजूद रहे।
इधर, बानपुर स्थित न्यू पीएचसी पर फीता काटकर मेला का शुभारंभ करते हुए जिला पंचायत सदस्य डॉ. आशीष रावत ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को उपचार का लाभ मिलेगा। मेला में क्षयरोग, मलेरिया, दिमागी बुखार, कालाजार कुष्ठ रोग व गर्भवती महिलाओं को विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को डायरिया व न्यूमोनिया आदि का इलाज कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। मेला में 150 मरीजों को इलाज मुहैया कराया गया। सीएमओ डॉ. जीपी शुक्ला ने मेला का निरीक्षण किया। मरीजों को कोविड से बचाव के लिए जागरूक किया। इस दौरान डॉ. अंशुल जैन, डॉ. सीएल पारया, डॉ. शिवेंद्र यादव, फार्मासिस्ट मनीष कुमार, इंदल सिंह, रविकांत लिटौरिया, हरिशंकर यादव, सरोज बुंदेला, खुश्नुमा बानो, हरिशंकर पाठक, कृष्णकांत रिछारिया, अखिलेश, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां आदि मौजूद रहीं।
1535 केे दिया गया स्वास्थ्य लाभ
जिले में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाया गया। जिसमें 1535 मरीजों को इलाज दिया गया। 587 महिलाएं, 719 पुरुष व 229 बच्चों को जांच के बाद दवाइयां दी गईं। साथ ही 77 गोल्डन कार्ड जारी किए गए।
स्वास्थ्य मेले में मरीज का किया उपचार
पूराकलां/तालबेहट। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूराकलां में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का शुुुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता उमाशंकर भौड़ेले जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ ने फीता काटकर किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए मेले आयोजित कर रही है। जनता इसका भरपूर लाभ लें। मेले में 86 मरीजों का उपचार किया गया तथा 75 मरीजों को कोविड वैक्सीन लगाई गई। इस मौके पर डॉ. नितिन बजाज, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. सुषमा, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. दीक्षा गुप्ता, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी, डॉ. संतोष यादव, होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी, बीके रावत, शशिकांत पाठक समेत एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि उपस्थित रहीं।
नया प्राथमिक केंद्र पर आरोग्य मेंला फीता काटकर शुभारंभ करते विघायक रामरतन कुशवाहा व सीएमओ- फोटो : LALITPUR