फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान युवती ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
तीन साल से बीमारी से परेशान थी युवती। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
बीमारी से परेशान युवती ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला नदीपुरा में बीमारी से परेशान एक युवती ने घर में फांसी लगा ली। यह देख परिजन उसे फंदे से उतारकर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक युवती बीमारी से परेशान थी।
मोहल्ला नदीपुरा निवासी महक फातिमा (18) पुत्री मोहम्मद राशिद को करीब तीन वर्ष से पेट में दर्द की शिकायत रहती थी। जिसके चलते परिजनों ने उसका झांसी व भोपाल में उपचार कराया, लेकिन बहुत ज्यादा लाभ नहीं हुआ। कुछ दिनों से उसका उपचार शहर में ही एक निजी चिकित्सक से कराया जा रहा था। शनिवार को सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे उसकी मां जिला अस्पताल में दवाएं लेने गई थी। जब वह लौटी और उसने बड़ी बेटी महक फातिमा को आवाज लगाई तो उसके कमरे से कोई उत्तर नहीं मिला, जिस पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका के चलते दरवाजे तोड़कर अंदर जाकर देखा तो युवती छत पर दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती के पिता मोहम्मद राशिद ने बताया कि उसक ी बेटी महक फातिमा को तीन वर्ष से पेट में दर्द की शिकायत रहती थी, जिसके चलते उसका उपचार झांसी व भोपाल एवं ललितपुर में चल रहा था। शनिवार को वह बीड़ी कारखाने में काम को गया था, जबकि महक फातिमा की दवाएं लेने अस्पताल गई थी। जब उसकी मां लौटकर आई तो उसने उसे आवाज लगाई, लेकिन जब अंदर से काफी देर आवाज नहीं आई, तो शंका होने पर दरवाजे खोलकर किसी प्रकार उसे फंदे से उतारा और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका चार बहनों में सबसे बड़ी थी और उसने बारहवीं तक की पढ़ाई की थी। इसके बाद बीमारी के चलते उसकी पढ़ाई आगे नहीं हो सकी। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें