फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर एवं बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं को मजबूती देने पर जोर

विज्ञापन
बसपा की बैठक में बूथ एवं सेक्टर कार्यकर्ताओं को मजबूती देने पर चर्चा करते पदाधिकारी। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
सेक्टर और बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को मजबूती देने पर जोर
विज्ञापन

मड़ावरा/ललितपुर। महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कारीटोरन स्थित कारसदेव मंदिर प्रांगण में बहुजन समाज पार्टी की बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक में सेक्टर एवं बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं को मजबूती देने पर जोर दिया गया। इस दौरान मायावती को दोबारा प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।
सर्वप्रथम अतिथियों ने संयुक्त रूप से डॉ. भीमराव आंबेडकर व कांशीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए बहुजन संत गुरुओं को याद किया। इसके पश्चात वक्ताओं ने बारी-बारी से विस्तार पूर्वक विचार व्यक्त किए। उन्होंने आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर सेक्टर व बूथ स्तरीय बहुजन कार्यकर्ताओं पर मजबूती से कार्य करने पर जोर दिया। इस दौरान पार्टी की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा करते हुए पांचवीं बार बहन मायावती को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष धनीराम सिंह राजपूत करौंदा, मुख्य अतिथि व पूर्व जिला सचिव प्रेमनारायण पाल, मिशनरी कार्यकर्ता रामकिशन बैजनाथ, लाखन सिंह लोधी, पुष्पेंद्र सिंह लोधी विशिष्ट अतिथि, मुहम्मद खान, कपूरचंद्र पाल, पुष्पेंद्र सिंह, सुंदर सिंह, दयाराम सिंह, श्रीपत सिंह लोधी, अरविंद सिंह लोधी, सुमरत सिंह, सुरेंद्र सिंह गडोली खुर्द, प्यारेलाल, सोनू, भगीरथ, विनोद, पन्नालाल कुशवाहा, भागीरथ लोधी, अखिलेश, अर्मेंद्र सिंह परमार, सर्वेश सिंह, गिन्नी राजा लोधी करमरा, मनोहर सिंह लोधी बरौदिया, सुखलाल कुशवाहा, सुरेंद्र सिंह लोधी गडोलीकला, दयाराम पाल, मंगल, सुखदीन, विन्द्रावन, कन्हैया लाल, अनिल कुमार, जयसिंह, हरीराम, राकेश, विनोद आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता पूर्व महासचिव राघवेंद्र सिंह बघेल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा का प्रबुद्घ वर्ग सम्मेलन 28 अगस्त को
चुनाव करीब आते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। बसपा ने 28 अगस्त को सिविल लाइन स्थित एक गार्डन में प्रबुद्घ सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसमें मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा राष्ट्रीय महासचिव रहेंगे। इस आयोजन का जिला संयोजक जिला पंचायत सदस्य लीलाधर दुबे को नियुक्त किया गया है। यह जानकारी बसपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार अहिरवार ने दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें