फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस गेट खोलकर की गई 99 क्यूसेक जल की निकासी

विज्ञापन
कैप्सन - माताटीला बांध के गेटों से गिरता पानी - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। मध्य प्रदेश में हो रही बारिश का असर क्षेत्र के बांधों पर दिख रहा है। बांधों में पानी लबालब होने के कारण माताटीला बांध से देर शाम तक तक 20 गेट खोलकर 99 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई। रविवार छुटटी होने के कारण भारी संख्या में सैलानी बांध से गिरते पानी को देखने आए।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश और सीमावर्ती क्षेत्र में बारिश होने के कारण बेतवा सहित अन्य नदी, नाले उफना रहे हैं। वहीं माताटीला बांध में पानी बढ़ने से बांध के बीस गेटों को चार फीट की ऊंचाई से खोलकर लगभग 99 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई। अवर अभियंता जीके मौर्या ने बताया कि राजघाट से रात में पानी अधिक छोड़े जाने पर गेटों की ऊंचाई और हो सकती है। रविवार को छुटटी का दिन होने के कारण झांसी, ललितपुर, ग्वालियर, शिवपुरी आदि जनपदों से भारी संख्या में सैलानी बांध और उधान को देखने आए।
विज्ञापन

बाधों का तुलनात्मक जलस्तर (मीटर में)
बांध 07 अगस्त 08 अगस्त
गोविंद सागर बांध 361.74 361.80
शहजाद बांध 320.80 320.65
जामनी बांध 400.20 400.35
सजनम बांध 368.94 369.00
रोहणी बांध 393.00 393.15
उटारी बांध 324.90 325.10
राजघाट बांध 369.00 368.55
माताटीला बांध 306.93 307.24
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें