फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम समेत कोरोना के 75 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चौबीस घंटे में की गई जांच के दौरान बुधवार को जिले में 75 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 94 संक्रमितों को ठीक होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है। अब जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 421 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बीते चौबीस घंटे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ओर से 1386 मरीजों की कोरोना की जांच में बुधवार को आई सूचना में कुल 75 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जिनमें आरटीपीसीआर जांच में 58 एवं एंटीजन जांच में कुल 17 मरीज कोरोना संक्रमित मिले। वहीं बीते चौबीस घंटे में 94 मरीजों को उनके ठीक होने पर डिस्चार्ज किया है। अब जनपद में सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 421 हो गई है, जो एक दिन पहले के सापेक्ष 19 कम है। 39 बुधवार को मिले संक्रमितों में अकेले शहर से ही 39 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि अन्य संक्रमित ग्रामीण क्षेत्रों व सरकारी कार्यालयों से भी हैं। इनमें एसडीएम मोहम्मद आवेश भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं दो मरीज जिला कारागार से एवं एक मरीज जिला अस्पताल से भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें