ललितपुर। थाना बानपुर पुलिस एवं एसओजी टीम ने बानपुर से टीकमगढ़ रोड पर चेकिंग के दौरान 17 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह गांजा करीब तीन लाख रुपये कीमत का था।
थाना बानपुर पुलिस और एसओजी टीम ने बुधवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे जामनी नदी पुल के पास संदिग्धों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति प्लास्टिक की बोरियां लेकर जा रहे थे। तलाशी में उसमें गांजा भरा हुआ था, जो ललितपुर की ओर लेकर जा रहे थे।
पुलिस तत्काल दोनों को पकड़कर बानपुर थाने ले गई और पूछताछ की, तो उन्होंने अपने नाम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुरा निवासी अनिल अहिरवार (20) एवं दूसरे ने अपना नाम ग्राम कचनौंदाकलां निवासी गोविंददास (22) बताया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष बानपुर अवध नारायण पांडेय, एसओजी प्रभारी राहुल राठौर, सर्विलांस सेल प्रभारी विनीत कुमार सिंह के अलावा थाना बानपुर उपनिरीक्षक शकील खान, रामप्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह, दिलीप सिंह के अलावा सिपाही रामपाल सिंह, चरन सिंह, धर्मवीर सिंह, दीपेंद्र, योगेंद्र सिंह, जाहिद अली, अभय प्रताप सिंह, सुदर्शन पाठक, राघवेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने बताया कि पकड़े गए गांजे की कीमत लगभग तीन लाख रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया कि गांजा के अवैध कारोबार में और भी कई लोग संलिप्त हो सकते हैं। पूछताछ की जा रही है।