ललितपुर। जिले में शनिवार को बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल की गृह विज्ञान की परीक्षा में 328 एवं इंटरमीडिएट की उर्दू एवं कॉमर्स विषय की परीक्षा में आठ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
जनपद में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं, जिसके तहत शनिवार को हाईस्कूल की गृह विज्ञान की परीक्षा 42 केंद्रों पर आयोजित की गई, जिसमें 6544 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 6216 परीक्षार्थी गृह विज्ञात की परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 328 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट की उर्दू विषय की परीक्षा में आठ परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से कुल पांच ने परीक्षा दी, जबकि तीन अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार इंटरमीडिएट की कॉमर्स विषय की परीक्षा में कुल 133 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से कुल 128 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि पांच अनुपस्थित रहे। इस प्रकार हाईस्कूल में ग्रह विज्ञान की परीक्षा में कुल 328 और इंटरमीडिएट की उर्दू एवं कॉमर्स विषय की परीक्षा में आठ परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।