फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ लीटर अवैध शराब बरामद, 1800 लीटर लहन नष्ट किया

विज्ञापन
कबूतरा डेरा घटबार में अबैध लहन को नष्ट करती आवकारी पुलिस - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। डीआईजी की आपराधिक समीक्षा बैठक के बाद पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा जिले में लगातार अवैध शराब कारोबार के खिलाफ छापामार कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत शुक्रवार को पुलिस व आबकारी विभाग की टीमों ने अवैध शराब के गढ़ कबूतरा डेरा में छापामार कार्रवाई की, जिसमें दो सौ लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए 1800 लीटर लहन नष्ट किया और मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक के निर्देश पर पुलिस व आबकारी विभाग की टीमों ने शुक्रवार को दोपहर में अवैध शराब के गढ़ मुख्यालय से करीब बारह किलोमीटर दूर कूबतरा डेरा घटवार में अचानक दबिश दी, जिससे वहां अवैध शराब कारोबार में लिप्त लोगों में भगदड़ मच गई। कोई खेतों के रास्ते तो कोई झाड़ियां कूदते फांदते भागा, तो किसी ने बाइक व सड़क के रास्ते भागकर पुलिस से खुद को बचाया। पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्लास्टिक के ड्रमों में भरा करीब 1800 लीटर लहन नीचे जमीन में फैलाकर नष्ट कर दिया, जबकि मौके से दो सौ लीटर अवैध शराब बरामद की। वहीं, धधक रहीं कई शराब की भट्टियां तोड़कर नष्ट की गईं। मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की गई। टीम में उपजिलाधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी सदर फूलचंद, आबकारी अधिकारी मनीष कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश चौबे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें