फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति: लापता मासूम को जल्द बरामद करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता मासूम को जल्द बरामद करने की मांग
विज्ञापन

एमएलसी प्रतिनिधि ने की पुलिस अधीक्षक से मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। झांसी ललितपुर जालौन क्षेत्र विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि डॉ. आरपी निरंजन ने सोमवार को जनपद दौरे पर रहकर लोगों की समस्याएं सुनी। वहीं, शहर से लापता हुए पांच वर्षीय मासूम को जल्द खोजे जाने के लिए पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की।
विज्ञापन

सोमवार को एमएलसी प्रतिनिधि डा. आरपी निरंजन ने सिंचाई विभाग रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं व नागरिकों की जन समस्याएं सुनते हुए उनके निस्तारण का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि एमएलसी रमा निरंजन ने जिलांश में कराए गए सीसी निर्माण कार्य में अब तक 93 ग्रामों में निर्माण कार्य कराएं है। वहीं, 26 ग्रामों में कार्य प्रस्तावित है और उनके द्वारा विधान परिषद कोटे से नए हैंडपंप लगवाए गए हैं। इसके अलावा पांच विद्यालयों में शिक्षण कार्य हेतु प्रस्ताव, आर्थिक सहयोग, चिकित्सा क्षेत्र में 10 लोगों को गंभीर बीमारी हेतु आर्थिक सहायता दी है। इसके अलावा विधान परिषद में बुंदेलखंड क्षेत्र के जनपद ललितपुर के किसानों से संबंधित पूछे गए प्रश्नों की जानकारी दी। इसमें बताया कि जनपद में सरकारी बीज गोदामों की जानकारी और बीज गोदामों के द्वारा किसानों को प्रदान किए जाने वाली सुविधाओं व जनपद के किसानों को प्रदान किए जाने वाली ऋण के संबंध में प्रश्न पूछा गया है। इसके अलावा उन्होंने विधान परिषद में बालाबेहट से दादर मार्ग आठ किलोमीटर की जीर्ण अवस्था को ठीक कराए जाने व जीर्णक्षीर्ण हो चुके महरौनी से नाराहट मार्ग 28 किलोमीटर को ठीक कराए जाने का प्रश्न उठाया। जिसे सरकार द्वारा शीघ्र ही काम लगाए जाने का आश्वासन दिया गया। इसके उपरांत डा. आरपी निरंजन ने पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह से उनके कार्यालय पर मुलाकात कर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजादपुरा से एक जुलाई को अपह्त हुए पांच वर्षीय राज कुशवाहा को जल्द ही खोजने की मांग की। इस पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपह्त मासूम को खोजने के लिए पुलिस टीमें लगी हुई है और जल्द ही बालक को खोज लिया जाएगा। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, प्रवक्ता गिरधारी यादव, जिला पंचायत सदस्य अतुल निरंजन, पाल समाज के अध्यक्ष करन पाल, आधार यादव, प्रभुदयाल लोधी, विनोद रैकवार, अजय यादव, हनुमत कुशवाहा, नीलू कुशवाहा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें